Saturday, October 17, 2015

बिहार किस प्रतीक्षा में?


बिहार   किस प्रतीक्षा में?


अराजकता के जिस दौर में चाण्क्य का जन्म हुआ था ,उसी दौर को आज बिहार जी रहा है , पर आज बिहार में कोई चाणक्य नहीं है जो उसे अराजकता के दौर से निकल कर समृद्धि  की राह दिखाए , लालू जी के राज के दौरान बिहार के लोग देख चुके है की वो कौन सी कैसी प्रताड़ना झेल चुके है।  आज भी जोड़ -तोड़ की राजनीति में नितीश जी कौन से लोभ में लालू जी के साथ मिल कर किस आशा की बात कर रहे है।
हेमा -मालिनी के गालों जैसी सड़क बना कर क्या गरीब का पेट भर रहे है या दहेज़ -प्रथा, को समाप्त कर रहे है , आज भी बिहार में लड़की का पिता भर पेट भोजन नहीं कर पा रहा है। आज भी नक्क्सवाद का बोल -बाला है , नक्क्स्ल  माओवाद आने का अर्थ ही है , समाज बदलाव चाहता है , क्योकि आज बिहार का किसान भूखा और राज नेताओ के घर भरे हुए है , समाज दो धारी तलवार पर चल रहा है , बेहतर है उलटे - सीधे  मुद्दो पर काम करने की बजाए , एक मत हो कर सोचे।
सीधी- बात है भ्रष्टाचार का अंत ही नहीं हो रहा है, एक दूसरे पर इल्ज़ाम लगा कर हर कोई आगे बढ़ जाना चाहता है। जब गरीब के पेट की ना सोच कर अपने स्वार्थ की बात करते है ,तब आतंकवाद, नक्क्स्लवाद जैसी सामाजिक बीमारी अपने आप दीमक की तरह देश की हड्डियों को गला देती है.। राहुल भावी प्रधान मंत्री बनना चाहते है , l
सारे विश्व को राजनीति का ज्ञान देने वाले चाणक्य की जन्म भूमि आज रो रही है।  क्या आज राहुल गांधी ,चाणक्य बनने जा रहे है , आज के महायुद्ध के  रण में जौहर दिखने वाले लोग ही कुछ कर सकते है, राम विलास पासवान , लालू जी जो स्वयं भ्रष्टाचार के प्रतीक है क्या , बिहार के बदहाल होते लोगो के बारे में कुछ सोचेगे, जो स्वयं नहीं जानते क्या करना है , क्या कर पायेगे जीवन में , सामजिक ज़िम्मेदारियों से भाग रहे है नितीश जी , पता नहीं कौन सा गठबंधन किया जा रहा है बिहार के एक तरफा विकास के लिए।
राहुल गांधी , जो अपने देश से ही अवगत नहीं , जिन्हे देश नहीं देश की राज गद्दी से प्रेम है, वो क्या करेंगे , जो यह नहीं पहचान पा रहे की बिहार में किसान और लेखक दोनों भूख , बदहाली , में
जीवन बिता रहे है। जिन में बौद्धिक स्तर शून्य हो वह दूसरों का बौद्धिक स्तर क्या बतायेगे, केवल राजनैतिक सुखो के लिए राहुल गांधी जी , राम विलास पासवान जी , लालू जी , नितीश जी , देश के हित को न देख कर कौन सा हित साध रहे है।
कामयाबी के लिए जो चल पड़े
जिन के चेहरों में सदा ही बल पड़े
भूख , न देख कर  स्वार्थ पर अड़े
रस्ते की धुप जो ना सह कर खड़े
कौन सा नव -दीप जलना चाहते है
कामयाबी के शिखर पे जाना चाहते है

राजनीति के लिए समाज केवल एक प्रयोगशाला है।बिहार आज समाज के हाशिये पर खड़ा है, कही बिहार भी आतंक वाद के चपेट में न आ जाये

आराधना राय "अरु"



 
 
 


 

Sunday, September 13, 2015

कदम मिला कर चलना होगा

                 
         
                                    कदम मिला कर चलना होगा
-

    
                                 लाखों प्रकाश पुंज मुस्कुरा जा रहे जब
                                 अन्धकार मिटा चले  हँसे गाए यही सब

                                चन्द्र शोभित रहे नहीं लगते हो ग्रहण तब
                                 स्वयं अरुणिमा होती हो प्रतीक्षा- रत जब

यह चार पक्तियां केवल गा कर सुनाने के लिए नहीं है ,ह्रदय में सारगंभित करने के लिए है। हम २१वी सदी में रहते है , जहाँ हाथ धूमा कर सब कुछ सुलभ हो जाता है। इस सुलभता ने हमारे जीवन मूल्यों को अपरिहार्य बना दिया है , आज ऐसा लगता है हम नैतिकता के चरम पर नहीं पतन पर पहुँच गए है। आज राष्ट्र निर्माण की बातें हो तो रही है, पर कितनी सार्थकता से हो पाया  है, देश  का नव -निर्माण ?

                                                    गरीबी ज्यो की त्यों है ? कुप्रथाएँ, सामाजिक रूढ़िवादी परम्पराएँ, द्वेष और आज भी हम लोग  अपने आप को खानों में बाँट कर जी रहे है। अपने आप से चल रहा हमारा जीवन संधर्ष  उतना ही प्राचीन है जितने की हम जितना प्राचीन है , हड़प्पा और मोहनजोदाड़ो संस्कृति .उनमें भी  भाषा , ज्ञान , कर्म , और भूमि को लेकर कभी सधर्ष नहीं हुआ यही कारण है ,४,५०० साल पुरानी संस्कृति आज भी एक उन्नत सभ्यता मानी जाती है।

                                               कहते है जब आधा संसार बर्बरता पूर्ण जंगली जीवन जी रहा था तब भारत वर्ष में ज्ञान और विज्ञान का उदय हो गया था।आज अपने देश के हालत कुछ यूँ बयां होते देख रही हूँ--

                                           अभी काफिलों को लुटेरों का डर है
                                           अभी मेरा  दर तो  खतरों का घर  है।

1947 से लेकर आज तक भारत को अपनी एकता ,सांस्कृतिक विरासत पर गर्व था ,होना भी चाहिए, नव -निर्माण के लिए जीवन की प्रेरणात्मक, अमूल्य, धरोहर का बलिदान नहीं किया जा सकता।

 पहले का भारत                हम कभी एक नहीं थे न होने का हमने प्रयास ही किया , केवल स्वामित्व की भावना से ही एक दूसरे पर प्रहार करते रहे। हिन्दू - यवनों से लड़ते रहे और यवन हिन्दुओं से , इसी कारण हम अंगेज़ी सत्ता के गुलाम हो गये।

इस प्रायद्वीप पे कभी एक जन- जाति के लोग रहे ही नहीं थे ,मोहनजोदाड़ो बसा ही ऐसी जाती प्रजाति से जो घुमन्तु- नोडिक जाती समूह से थे इनमे सम्भवतः अफ्रीका, आस्ट्रेलिया , और इंडो - यूरोपियन समूह के साथ साथ द्रविड़ प्रजाति एक साथ  रहते थे , बिना किसी आपसी प्रतिरोध के ,ये चकित करने वाला तथ्य है।

 भारत तो वो सतरंगी दीपों की पंक्ति है,  जिस में हर दीप अलग आभा लिए है।बात आश्चर्य चकित करने वाली है,की हिंदी में सभी उत्तर पूरब और पश्चिम की क्षेत्रीय भाषाओं का समावेश होने के साथ -साथ संस्कृत जैसी क्लिष्ट भाषा का भी समावेश है ,जिस की शुरुआत भारतेंदु युग से हुई।  ऐसा समझा जाता है की घनानंद, देव , बिहारी , विद्यापति , मीरा , कबीर , रहीम , तुलसी , वृंद, नानक , जैसे कवियों और संतो की वाणी ने एक ऐसी भाषा को जन्म दिया जो आगे चल कर हिंदी कहलाई।
 आधुनिक हिंदी भाषा का जन्म ही भारतेंदु युग से समझा जाता है, इसी हिंदी का विकास भारतेंदु हरिश्चंद  जी ने किया।

                                निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल ।
                                बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल ।।

                                   विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार।
                                         सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार ।



अपनी भाषा अपना देश और अपनी बातें कहती अपनी भाषा की  ज्ञान की पुस्तक।  २०० साल अंगेज़ राज कर के चले गए और उस संधर्ष के दौर में हिंदी ही स्वदेशी आंदोलन का माध्यम बनी, इस बीच क्षेत्रीय भाषाओं का भी विकास होता रहा।

देश प्रेम - सोचती हूँ की अगर आज हम गुलाम हो जाये तो  क्या हम में इतना साहस होगा की हम देश की बात स्वयं से पहले रख पाये। विवेका नन्द जी ने खोया हुआ सम्मान दिलाने के लिए सामाजिक जागरण का कार्य किया।  जब नैतिकता का ही पतन हो जाये तब सामजिक मूल्यों की बात कैसे होगी , स्वाभिमान ही गिरवी हो तो हृदय भी सबल और मज़बूत नहीं होगा।  ,अपनी आवश्यकताओं से अधिक व्यय करने के लिए।




आज का भारत  
आज हमारा सामजिक स्तर बढ़ गया है , इतना की घर से देर रात को बाहर जाने पर या निकल कर लगता है कोई गलती हो गई हो।  आज माँ मॉम है और पिता पॉप या शायद आल टाइम मनी का दूसरा पर्याय  हर कोई बाध्य  है, अपनी आवश्यकताओं से अधिक व्यय करने के लिए।

जब बचपन में ही सिखाया जायेगा की अपना काम किस तरह निकले , कैसे झूठ बोले या आगे बढ़ने के लिए कौन से नए  पैतरे   अपनाये। ऐसे में हम कौन सा समाज दे रहे है, ये सोचने की बात है की हम क्या दे रहे है?  

रोज़ जब आने वाली पौध आरक्षण पे दंगा देखेगी तब क्या हमारे नौनिहाल  पौरुष का पाठ सीखेंगे ? जब खैरात में मिल रह हो तब मेहनत कर कौन खाना चाहेगा ?


चाणक्य ने कहा था - एक दिन अपने स्वार्थो को जीते हुए हम पहले खंडो में , फिर प्रांतो में , और एक दिन ऐसा आएगा जब व्यक्ति केवल स्वयं की अवहेलना कर अपने आप से भी अलग हो निराशा में जीएगा।

पता नहीं कितने स्वार्थो को साधने के लिए हम कब तक यूँ ही अपने आप से लड़ते रहेंगे।
कौन सा दिन ऐसा आएगा जब हम , तमिल , तेलगू , मराठी , पंजाबी न हो कर भारतीय होगे। आज पदक तो देश के नाम से विदेशो मैं मिलते है पर न जाने क्यों देश की मिटटी तक वो किसी खास प्रान्त  की पहचान ही बन कर जीते है।
सीधे मुद्दे की बात करूँ तो हम अब भी एक नहीं है। हिंदी को आज  हिंदी भाषीय प्रदेश में भी बोला नहीं जाता , हिंदी मतलब अनपढ़ गँवार, अंगेज़ी सुसंस्कृत भाषा हो गई है।
                                            पराधीन हो सुख सपने नाही

हिंदी लोग बोलने में शरमाते है ,संस्कृत कब की लोग भुला चुके ,पुस्तकों में रखा वृहत ज्ञान कब का समय के चूहे  चाट कर गए ,१० वर्ष के बाद, हम अपने आप को अपने अंतस को और हीन ही पायेगे क्युकी हमरी क्षेत्रीय भाषा भी मेर चुकी होंगी , और हिंदी लोग भूल गए होंगे , फिर ज्ञान और सभ्यता के लिए हम विदेश का मुख ही  ताकेगे।

                                     
मेरा मानना है की भारत को पुनः जोड़ने के लिए  अंगेज़ी भाषा माध्यम नहीं बन सकती। हिंदी को ही अपना गर्व , अहंकार त्याग कर अपनी जैसी दूसरी भाषाओं के साथ मिल कर आगे बढ़ना होगा। 

एक दूसरे को सम्मान दिए बिना हम जुड़ नहीं सकेंगे। बैर के स्थान पर क्षमा और जड़ता के स्थान पर गतिशीलता से काम लेना होगा। उम्मीद है जो रेखाएं हम खीच चुके है उन से बाहर आयेगे।

पहले भारतीय बन कर देखे फिर एक दिन वो सपनो का भारत भी होगा जिस की हमें आस है, पर कदम मिला कर सभी को एक साथ वैसे ही चलना होगा जैसे १०० साल पहले चले थे।


अगर फिर भी ये इतन मुश्किल है तो केवल इतना करने की कोशिश करे------------


                            रोज़ - रोज़ की मशकत अब कौन करे
                             आओ एक साथ ही रहे या अब मौन रहे

                                टूटने , बिखरने से अच्छा है , बात करे
                               अहंकार की अग्नि बुझा कर ना मौन रहे

                                       परम से पहले अब देश -प्रेम की बात करे
                                         टुकड़ों में बंटकर जीने से  बेहतर मौन रहे

                                                  हिंदी -उर्दू , तमिल, तेलगु, मराठी, गुज़रती
                                                     देख कर न सोच  इन से बात भी कौन करे

                                                       बैठ नीम की छाँव में हिल -मिल ही बात करे
                                                       तेरे मेरे की बात हृदय में  ना रख कर मौन रहे।        



                                                                                                                    आराधना राय "अरु "


यह लेख मौलिक  और अप्रकाशित है , इस लेख में प्रकाशित विचार लेखक के अपने है।




















                                 

                     

       








Friday, August 28, 2015

आजकल कम मिलती है ऐसी पत्रिकायें

आजकल कम मिलती है ऐसी पत्रिकायें
--------------------------------------------
पत्रिका का अंक हाथ में था , मुझ से पहले इसे मेरी माँ ने पढा, वो पढ़ती रही और मैं उन का मुँह देखती रही। माँ की आँखों में से अाँसू निकल रहे थे, वो पंकज त्रिवेदी जी का लेख पढ़ कर रो रही थी , फिर असीमा जी की लिखी कविताये पढ़ कर भी रोई , फिर पन्नें पलटी हुई बोली पूरी पत्रिका ही पढ़ने योग्य है , आज कल ऐसी पत्रिकायें मिलती कहाँ है। माँ की बात सुन सुप्रसिद्ध कथाकार शिवानी जी की बात याद आ गई, यदि पाठक किसी कविता और कहानी को पढ़ कर रोये तो समझ लेना चाहिए, लेखक की लेखनी सफल हो गई। विश्व- गाथा की विषय वस्तु पठनीय नहीं सरहनीय भी है। 

Tuesday, August 4, 2015

ज़िन्दगी कह गई




मुझ से कहती है ये ज़िंदगी धीरे चलों
वक़्त के मोड़ पर तुम भी ज़रा तो रुको

सच कि बातें ,रुसवाइयों कि कहानियाँ
संग हो चुके दिलों कि कहानियाँ लिखों

मौत और ज़िन्दगी कि ज़ंग ज़ारी अभी
हँस कर  परिंदों कि मांनिंद उड़न ये भरो

रो कर बहुत काटी ये बेचैन सी ज़िन्दगी
"अरु"अब कुछ उम्मीदों कि बारिश करो
आराधना राय



Monday, April 27, 2015



ऐ  ताज तू भी सर उठा
ख्वाब से जाग
दिल को अपना बना
मंजिले आसान
कहा होती है
ज़ुल्म सह , इश्क
 में ढल के
खुशियों में रोज़
रवा होती है
चाहे कैसी भी हो
हर रात जवां होती है
इंसान के हालत
ना हो खुश रहने के
होठो पर मुस्कुराहट
होती है

आराधना राय






















कष्ट सह कर जन्म मनुज लेता है
सदा इंसान ही कर्म में लीन रहता है

पीड़ सह ये धीर का विश्वास बनता है
मन में जगा ज़वाला हो अग्रसर सदा

मन में हो रोष ना समय कभी गवा यही
प्रदीप्त हो मार्ग प्रशस्त हो अग्रसर सदा

दीप जल रहे हो आशा के मुस्कुरा दे सदा
मन से मन के तार जुड़ रहे यहाँ ही सदा

कर्म से जुड़े रहे जो कर्म रत हो यही सदा
यही विश्वास ले कर चल तू भी यहाँ सदा

कॉपी राइट @आराधना राय






Saturday, March 28, 2015

ग़मों के दौर



Image result for image


ग़मों के दौर से गुज़रें है
 तेरा दर है  इन दीवारों से

 बन के आएगी सदा मेरी
इन ऊची-नीची मीनारों से

शामो सहर जब न रहे होगे
कहीं  तो नूर -ए खुदा रहे होगे

हम यू ही संग क्यों हुए  जाते है
अपने में कहीं दफ़न हुए जाते है

कॉपी राइट @आराधना राय

Friday, March 27, 2015

नीड़ का निर्माण फिर फिर।






१९४७  एक  दौर कि शुरुआत थीऔर एक दौर का अंत जब देश ईष्या , नफ़रत कि वजह से दो टुकड़े हो गया था।
एक कि बर्बादी दूसरे का सुख लगने लगे, यही वक़्त  होता है जब  हौसलों का और उम्मीदो का भी दामन थमा जाता  है । देश तो दोनों एक ही थे , जब अलग हुए , उनके मसले भी एक ही थे ,उनकी बातें भी एक सी थी , पर दिलों  में खाइया आज भी है ,वक़्त ने नासूर दोनों तरफ नहीं भरे,कारण सिर्फ इतना है कि आज तक दोनों मुल्कों नेएक दूसरे कि बात समझी ही नहीं ,समझौते कितने भी हो जाये, उन समझौतों पर चलने के लिए ज़रूरी है ,विश्वास का होना ,ऐसे में विश्वास दोनों तरफ ख़तम हो जाए, कोई संधि नहीं हो सकती।
                                   
                                     '' सफर था दश्त का मगर
                                       चले तो ख्वाब ले के चले ''

हम आज़ादी का परचम लहराते रहे और देश टुकड़ों में बाँटता चला गया ,प्यार ज़रा- ज़रा सी बातों में नफ़रत
बनता गया। १९४७ के हालत और १९८० के दशक के हालत अलग नहीं थे। बहुत आसान होता है दुर्भावना के
साथ किसी समाज को नीचा दिखना , बैर पाल कर किसी के साथ धोखा कर जाना आसान है।   महल जब खंडहर हो जाते  है, तब एक उज़ड़ा म्यार रह जाते है। शर्तो पर ज़िंदगी चलती है ना दोस्ती ना प्यार जो शर्तों
पर चले वो व्यापार कहलाता है।आज पाकिस्तान एक अलग मुल्क है , उसे आज हम अलग देश कि तरह से देखे तो ही अच्छा है।
                           
                             '' हिन्दू मुसलमान , ईसाई , सिख से लहलहाता है हिंदुस्तान,
                                मज़हबी आलम से ऊपर भी कोई तेरा जहां अब कहीं होगा।''

दंगाई दंगा कर नफ़रत ही फैलायेंगे , प्रेम कि भाषा केवल उन्हें सिखाई नहीं जा सकती ,विवेकानंद के अनुसार
दुश्मन को हमेशा ऊँचा दर्ज़ा देना चाहिए इसलिए १९४७ हो या ८० के दशक में होने वाले गदर आज तक भुलाए
नहीं जा सके।

जंग लगी बेड़ियों का फिर ये हार
क्यों
------------------------------- ---
क्षुब्ध संचित जीवन पर अब ये  प्रहार
क्यों
---------------------------------------
भ्रमित हो चुके गान सारे नव प्रयाण
क्यों
 --------------------------------------
भोर कि इस लालिमा पर अश्रु धार
क्यों
---------------------------------------
 रंग विहीन जीवन पर अब ये श्रृंगार
क्यों
-----------------------------------------
नीड़ का तेरे मेरे अब  फिर निर्माण
क्यों
हिंदुस्तान पहले भी टुकडों में बंटा हुआ था , चाणक्ये ने जब सिकंदर के हमलों से पहले पूरे भू -भाग को एक
करने कि ठानी थी। तब हम जनपदों में बंटे हुए थे, और उस हार का कारण था , पूरे भू -भाग  का अलग -थलग
हो कर रहना था।  वीर वही जो हार कर भी हार ना मानने   वालों से ना रुके। चाण्क्य सामान गुरु ही चन्द्र गुप्त मौर्य जैसे शिष्यों को जन्म दे पाते है और वही आधारशिला रखते है नालंदा जैसे विश्व विधालयों  की।

                                    "पीड़ से जन्म हुआ होगा
                                      तब  ही सृजन हुआ होगा ''

नव युग तब ही आता है जब हौसलों के गीत गाये जा सकते है , वक़्त बदला समय के साथ हिंदुस्तान बढ़ा और
नए धर्मों ने हिंदुस्तान सजान शुरू किया  जैसे थके हारे प्राणियों को घने वृक्ष कि छाया मिल गई।

                                        ''ज़मी है और आसमा है
                                         नए कायदो का जहां है। ''

200 साल से ज़्यादा हम लड़े अपनी स्वधीनता के लिए आत्म सम्मान के लिए पर हमने बदले में पाया बंटा हुआ हिंदुस्तान ,१९४७ के दंगो पीड़ तभी समझ आएगी जब १०८० के विद्रोह को भी सम्मान मिलेगा।
आज के परिपेक्ष में समझना ज़रूरी है कि कोई भी गीत किसी के दर्द को समझे बगैर पूरा नहीं होता ना कभी होगा। ये देश उज़ड़ा और बना यू ही सौ बार , पर इस बनने बिगड़ने में अगर अपनी इज़्ज़त और आबरु सम्हाल
ना पाई और अपने दुख में कैद रही वो औरत ही थी। ये बात और थी कि उसे समझ कोई ना पाया।

दुख से कातर तो हुई थी मगर निर्बल नहीं थी, माता सुंदरी , जीजा बाई , रानी लक्ष्मी बाई ,  से लेकर एनी बेसेंट
कित्तूर कि रानी चेनम्मा , चाँद बीबी , जैसी स्त्रियों ने ये जहान बदला।
अपवादों के बाद भी विडम्बना यही है कि चीर -हरण केवल औरतों का होता रहा और मान पुरुषों का गया।

                           महके किसी दामन में गुलों -बू - कि तरह
                           आगाज़ यही है  चमन के बसे  रहने का।

"गम -ए -दिल, तू भी यही है, मेरा मरकस भी यही है , इसी तरह हर बार बिगड़ कर तकदीर ये बनती है,
अगली बार ब्लॉक में स्त्री -पुरुष के सापेक्ष  कुछ और कड़िया। 


































@कॉपी राइट आराधना

1994 मेँ हिंदी अकादमी द्वारा पुरस्कृत , मेरी सहेली नामक मैगज़ीन  मे कहानियाँ लिखी  नाटक   और कुछ रेडिओ प्रोग्रम्मेस  की स्क्रिप्ट लिखने के एक़ अन्तराल बाद दुबारा से हिंदी लेखन करने का दुःसाहस  कर रही हू ।
I write my English short story blog in http://aradhanakissekahniyan.blogspot.in/and I write
Hindi story as tulika and urdu nazm in devanagari script as ana